Bigg Boss 13 Video: पहली बार, मधुरिमा ने पतीला मारकर विशाल का किया बुरा हाल

बिग बॅास 13 में इस बार हाथापाई की सारी हदें पार हो गई हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बन चुके हैं मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह। जी हां, बीते वीकेंड का वार पर सलमान खान ने सभी घरवालों को वीडियो दिखाया। जहां पर मधुरिमा ने विशाल को चप्पल से तो माहिरा ने पारस और शहनाज ने सिद्धार्थ को थप्पड़ मारा।

सलमान के समझाने के बावजूद फिर से एक बार विशाल और मधुरिमा ने अपना आपा खो दिया। खास कर मधुरिमा ने। हुआ यूं कि मधुरिमा ने झगड़े के दौरान विशाल को बहनजी कह दिया। इससे विशाल बेहद नाराज हो गए और उनके ऊपर एक नहीं दो बार पानी फेंकना शुरू कर दिया। इसके चलते कैमरे पर पानी जाता है।

Bigg Boss 13

बिग बॅास दोनों को चेतावनी भी देते हैं। लेकिन इन सभी बातों को नजरअंदाज करते हुए दोनों का झगड़ा इतना आगे बढ़ जाता है कि मधुरिमा अपना आपा पूरी तरह खो देती हैं। इसके बाद वह एक पतीले से विशाल पर बुरी तरह से प्रहार करती हैं। जिससे पतीला टूट भी जाता है। घर का ऐसा माहौल देखकर हर कोई हैरान हो गया है।

ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस गलती के लिए बिग बॅास मधुरिमा और विशाल को क्या सजा देते हैं। चलिए आपको ये वायरल होता हुआ वीडियो दिखाते हैं और साथ ही मधुरिमा की अनदेखी बोल्ड तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X