पारस की गर्लफ्रेंड को डेट कर चुके हैं सिद्धार्थ शुक्ला, गर्लफ्रेंड का खुलासा कहा- पुरानी दुश्मनी
बिग बॅास 13 में जितनी चर्चा रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की दुश्मनी की है। उतना ही सोच इस बात पर भी जा रही है कि ऐसा क्या है जो पारस छाबड़ा लगातार सिद्धार्थ शुक्ला को टारगेट कर रहे हैं।
यहां तक कि वीकेंड का वार पर समझाने के बावजूद पारस हर मुमकिन कोशिश करते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी फाइट हो जाए। अब इस पूरे मामले पर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

जी हां, पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच की दुश्मनी बिग बॅास के घर के बाहर से शुरू हो गई थी। ठीक इसी तरह जैसे रश्मि और सिद्धार्थ की शुरू हुई है। इस पूरे मामले पर खुद पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने अपनी बात रखी है। स्पॅाटबॅाट से बातचीत में आकांक्षा ने कहा कि सिद्धार्थ उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications