BB 13 : माहिरा- पारस के रोमांस से भड़का गर्लफ्रेंड आकांक्षा का गुस्सा कहा मुझे 5 साल से धोखा
Recommended Video
Bigg Boss 13: Akanksha Puri Exposes Paras Chhabra's game plan; Watch video | FilmiBeat
बिग बॅास 13 में एक नई लव स्टोरी शुरू हुई है। ये चल रहा घर के सबसे खास दोस्तों के बीच हम बात कर रहे हैं पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की। शो के शुरुआत से दोनों के बीच एक खास कनेक्शन देखने को मिला।
खासकर पारस छाबड़ा के घर से बाहर निकलने के बाद और सीक्रेट रूम से वापसी के बाद माहिरा और पारस के बीच नजदीकी और भी बढ़ गई। कहीं ना कहीं दोनों ने दबे आवाज में एक दूसरे से प्यार का इजहार भी कर दिया है।

हाल ही में एक वीडियो सामने आया जहां पर पारस ने माहिरा को देर रात किस भी किया। इसे देखने के बाद अब पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी का गुस्सा भड़क उठा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी नाराजगी कड़े शब्दों में जाहिर की है।


Click it and Unblock the Notifications