Video: पहली बार खूबसूरत दुल्हन बनीं शहनाज गिल को देख धड़का फैंस का दिल, रैंप पर चलाया जादू
बिग बॅास से निकलने के बाद शहनाज गिल की डिमांड हर तरफ है। ऐसे में एक बार फिर से शहनाज गिल अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो के कारण इंटरनेट पर छाई हुई हैं। शहनाज गिल का यह नया लुक देखकर आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। गजब का कहर ढा रही हैं शहनाज गिल अपने इस लेटेस्ट लुक में।

आए दिन शहनाज गिल अपने इंस्टाग्राम पर कोई ना कोई वीडियो या फोटो शेयर करती रहती हैं। इस बार भी शहनाज गिल ने दुल्हन बनकर इंटरनेट पर आग लगा दी है। शहनाज गिल का यह अंदाज देख आप भी कह देंगे कि दुल्हन हो तो ऐसी। शहनाज गिल ने दुल्हन बनकर रैंप पर वॉक किया है। शहनाज गिल एक फैशन शो के लिए इस लुक में नजर आयी थीं।

लाल रंग का शादी का फुल बॅाडी कवर जोड़ा
इस वीडियो में आप देखेंगे कि शहनाज ने लाल रंग का शादी का फुल बॅाडी कवर जोड़ा पहन रखा है। साथ ही गोल्ड ज्वेलरी और डिजाइनर दुपट्टा भी ओढ़ रखा है।

दुल्हन के जोड़े के साथ शहनाज
इस दौरान वॅाक करते हुए शहनाज दुल्हन के जोड़े के साथ एक फेरा चक्कर लगाते हुए भी दिखाई देती। वैसे आपको बता दें कि शहनाज गिल कई दफा फोटोशूट करवा चुकी है।

डेब्यू रैंप वॉक शहनाज गिल
लेकिन पहली दफा ऐसा है कि वह डेब्यू रैंप वॉक कर रही हैं। शहनाज गिल ने इस वीडियो के कैप्शन में खुद लिखा है कि यह उनका डेब्यू रैंप वॅाक है। शहनाज गिल की इस दुल्हन वाले लुक को देखकर फैंस लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

बोल्ड शहनाज गिल
शहनाज के फैंस के साथ सिडनाज के फैंस भी शहनाज की इस अदा पर फायर और खूबसूरत वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं। कई फैंस ने शहनाज के दुल्हन लुक को देखने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया है।

खूबसूरत पंजाबी दुल्हन।
एक यूजर ने लिखा है कि सबसे खूबसूरत पंजाबी दुल्हन। एक फैन ने लिखा है कि हमें आपके गर्व है। पहले ही रैप वॅाक पर आप छा गईं। एक फैन ने सिडनाज लिखकर हार्ट इमोजी भी शेयर की है।


Click it and Unblock the Notifications