Bigg Boss 12 विनर दीपिका पर एसिड हमला, श्रीसंत की पत्नी का भड़का गुस्सा कहा, ये हरकत
बिग बॅास 12 खत्म होने और दीपिका कक्कड़ के विनर बनने के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जहां पर श्रीसंत के एक फैन ने दीपिका कक्कड़ को सोशल मीडिया पर धमकी दी। ट्विट करते हुए कहा कि मक्खी हम तुझे कितना ट्रोल करेंगे। तेरा दीपस्टार ने हद कर दी श्री के बारे में बहुत बुरा कहा।
अभी तेरा पर्सनल लाइफ पे हम अटैक करेंगे...देख लेना और मैं मुंबई में हूं अगर तू मुझे दिख जाए एसिड फेंककर मारूंगा।दीपिका के फैन क्लब ने पुलिस को ये ट्विट शेयर करते हुए मुंबई पुलिस से अपराक्षी को पकड़ने की गुजारिश की है। हालांकि इस पर अभी तक दीपिका की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

दीपिका ने इस ट्विट को रीट्वीट किया है।लेकिन इस मामले में अब श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी सामने आयी हैं। भुवनेश्वरी ने ट्विट करते हुए लिखा है कि मेरे प्रिय #SreeFam मुझे एसिड अटैक वाली खबर के बारे में कल पता चला था।
हम आपको बताना चाहते हैं कि हम और श्रीसंत इस बात को लेकर पूरी तरह स्योर हैं कि ये श्रीसंत के फैन की हरकत नहीं है। #SreeFam कभी ऐसी बातें नहीं लिख सकता है। हम आप सब पर भरोसा करते हैं।
ये किसी और की हरकत है जो खुद को #SreeFam बता रहा है। श्रीसंत ने भी इसे गलत ठहराया है। बहरहाल,चलिए जानते हैं सभी स्टार्स के नाम जो कि किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड के साथ ट्रोल होते रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











