एक साथ रोमांस करेंगे दीपिका कक्कड़- रोमिल चौधरी, Bigg Boss में शुरू हुई दुश्मनी
बिग बॅास 12 की विनर दीपिका कक्कड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। विनर बनने के बाद एक बार फिर टीवी पर वापसी करने की तैयारी में हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दीपिका कक्कड़ के साथ बिग बॅास के एक्स लोकप्रिय कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी भी नजर आयेंगे।
खबर है कि दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे सकते हैं। दीपिका ने स्टार प्लस का एक शो साइन किया है। इस शो में रोमिल दीपिका के अपोजिट नजर आयेंगे। इस शो में रोमिल दीपिका के लवर बनते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि अभी तक दीपिका या रोमिल की तरफ से कोई तय जानकारी नहीं आयी है।

आपको बता दें कि दीपिका ने बिग बॅास के दौरान रोमिल को अपना सबसे बड़ा दुश्मन बताया था। उन्होंने कहा था कि वह शो से बाहर जाने के बाद रोमिल से मिलना कभी पसंद नहीं करेंगी।
इस शो में रोमिल के साथ करण वी ग्रोवर भी दिखाई देंगे। इस शो की कहानी दो इंसानों पर केंद्रीत होगी। जो प्यार को एक मौका देना चाहते हैं। खबर है कि पानी पुरी इस शो का नाम होगा जो कि ये है मोहब्बतें को रिप्लेस करेगा।
बहरहाल,क्या आपको पता है कि बिग बॅास से जुड़ने के बाद कौन कौन सुपरस्टार बन गया है..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications











