ससुराल में अपना स्वागत देख रो पड़ी Bigg Boss 12 विनर दीपिका कक्कड़ Video वायरल
Recommended Video

बिग बॅास 12 तीन से अधिक महीने दर्शकों के बीच रहकर खत्म हो चुका है। इस सीजन की विनर ससुराल सिमर का फेम स्टार दीपिका कक्कड़ बनी हैं। फिलहाल वह लोनावला से बिग बॅास का घर छोड़कर अपने ससुराल लौट आयी हैं।
ससुराल में उनका स्वागत जिस तरह से हुआ वो देखकर आपकी आंखें खुली रह जायेंगी। पति शोएब इब्राहिम और ससुराल वालों ने खास तैयारी की थीं। दीपिका के स्वागत में ढोल मंगवाए गए थे।
इतना ही नहीं दीपिका का पूरा कमरा और घर फूलों से सजाया गया था। जहां पर हर तरफ दीपिका की तस्वीर लगाई गई थी। इन सबके बीच सबसे खास पल तब रहा जब शोएब दीपिका को अपनी बांहों में उठाकर घर के अंदर लेकर आए ।

दीपिका के स्वागत के यह सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। केक काटते वक्त दीपिका ने कहा कि मैंने आप सभी को बहुत मिस किया। मैंने अगर कुछ गलत किया हो तो उसके लिए माफी मांगती हूं।
इसके बाद वह रोते हुए कहती हैं कि मुझे अहसास हुआ कि आप सबसे मैं बहुत प्यार करती हूं। ये कहते हुए दीपिका रोने लगती है।
बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास के वो कंटेस्टेंट हैं जो कि विनर से ज्यादा कमाई कर चुके हैं। अंत में देखिए VIDEO
नीचे देखिए Video
दीपिका का ससुराल में स्वागत
ये देखकर दीपिका रोने लगती हैं...


Click it and Unblock the Notifications











