9 December Bigg Boss 12:श्रीसंत की पत्नी ने सुरभि को लताड़ा,घर में हुई आंसुओं की बरसात

By Prachi Dixit

बिग बॅास 12 में आज का दिन पूरी तरह से फैमिली स्पेशल रहा है। जहां पर घर के अंदर श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी, करण बोहरा की पत्नी टीजे, दीपक के पिताजी और सुरभि राणा के भाई ने सभी से मुलाकात की।

आज का एपिसोड पूरी तरह से इमोशन से लबरेज रहा। कई भावुक पल ने इस एपिसोड को अब तक का सबसे स्पेशल एपिसोड बना दिया। चलिए फिर इंतजार किस बात का यहां देखिए आज के एपिसोड की लिखित अपडेट

bigg boss 12

बिग बॅास लग्जरी बजट टास्क देते हैं। टास्क के मुताबिक जिस वक्त कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स घर के अंदर होंगे उस वक्त कंटेस्टेंट्स को फ्रीज कर दिया जाएगा।घर में सबसे पहले सुरभि राणा के भाई अभिनव की एंट्री होती है। अभिनव कहते हैं कि तुम बहुत अच्छा कर रही हो।

अभिनव अपनी बहन सुरभि के लिए एक कविता सबके सामने बोलते हैं। अभिनव रोहित और दीपक की तारीफ करते हैं। दीपक से कहते हैं कि हमारी बहन का भाई बनकर रहिए।

करणवीर को सुरभि का ध्यान रखने के लिए कहते हैं। श्रीसंत से जाकर कहते हैं मैं आपका फैन हूं। वह कहते हैं कि गुस्से में कई बार कुछ गलत कह देता है इंसान। इस पर ध्यान रखना चाहिए। रोमिल से कहते हैं कि सुरभि को बहन मानकर माफ कर दीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X