Bigg Boss 12 श्रीसंत भगोड़ा ,फाइनल तक सीक्रेट रूम में बंद करने का फैसला !
बिग बॅास 12 के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई कंटेस्टेंट पांचवी बार घर से बाहर निकलने की धमकी दे रहा हो। हर सीजन में कोई ना कोई कंटेस्टेंट घर से भागने या फिर छत से बाहर निकलने की कोशिश में लगा रहता है।
बिग बॅास 11 में ये हरकत विकास गुप्ता ने की थी। बिग बॅास 12 में श्रीसंत ऐसी हरकत कर रहे हैं। सीक्रेट रूम से श्रीसंत ये कह कर घर में आए थे कि वह अब गेम खेलेंगे और दीपिका को घर से बाहर निकालेंगे।

उनका असली चेहरा घरवालों के सामने लेकर आयेंगे। लेकिन फिलहाल घर में एंट्री लेने के अगले दिन श्रीसंत ने सारी हदें पार कर दी।
रोमिल को गाली देने के बाद वह घोड़ा गाड़ी टास्क को बीच में छोड़कर कालकोठरी की छत से बाहर भागने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी इस हरकत को देखते ही बिग बॅास के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने ट्विट कर श्रीसंत को जमकर खरी खोटी सुनाई है। यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications