Bigg Boss 12 Video: सुरभि ने श्रीसंत को किया गंदा इशारा, क्रिकेट पर हमला, फैंस का हंगामा
Recommended Video

बिग बॅास 12 में इस वीक किसी कंटेस्टेंट की चर्चा रही तो वह और कोई नहीं बल्कि सुरभि राणा रही हैं। एक तरफ जहां उन्होंने रोमिल पर गंदी नजर का आरोप लगाया। वहीं श्रीसंत को धक्का मारते हुए वह उनके साथ गंदे इशारे करती हुई भी नजर आयी हैं।
एक फैन ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की है। लेकिन आज सुरभि राणा एक बार फिर से अपनी सारी हदें पार करते हुए नजर आयेंगी।

सुरभि कालकोठरी टास्क के दौरान अपना आपा खोते हुए श्रीसंत के क्रिकेट करियर पर गंदा आरोप लगाते हुए दिखाई देंगी।इतना ही नहीं वह श्रीसंत के सामने लगातार थप्पड़ का भी जिक्र करती हैं।
जिसके बाद श्रीसंत को काफी गुस्सा आता है। वह खुद का आपा ना खोते हुए सुरभि के साथ बहस करते हुए नजर आते हैं। उनकी इस लड़ाई में दीपिका भी कूद जाती है।
सुरभि का पारा इस तरह चढ़ जाता है कि वह दीपिका और श्रीसंत को बुरी तरह से टारगेट करती हैं। श्रीसंत के खिलाफ सुरभि की इस हरकत पर फैंस का गुस्सा भड़क गया तो लोगों ने सुरभि को मेंटल तक कह दिया है। यहां पढ़िए सुरभि के खिलाफ मजेदार ट्विस्ट और नीचे देखिए सुरभि का वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications