Bigg Boss 12 सुरभि राणा को फाइनल में देख, फैंस हुए आग बबूला, कहा ये तो स्वामी ओम की
बिग बॅास 12 अपने आखिरी वीक में प्रवेश कर रहा है। इस वक्त घर में सुरभि राणा, दीपक,दीपिका, सोमी खान,रोमिल चौधरी और श्रीसंत फाइनल की रेस में है।
हालांकि सुरभि राणा टिकट टू फिनाले जीतकर पहले ही सीधे तौर पर फिनाले में पहुंच चुकी हैं। सुरभि राणा अपने गुस्से के कारण जीतना घर के लिए परेशानी का सबब बन चुकी थी, ठीक इसी तरह घर के बाहर फैंस भी उनकी इस छवि को नापसंद करते हैं।

इतना ही नहीं सुरभि का इस तरह सीधा फिनाले में पहुंचना फैंस को पच नहीं पाया है। सोशल मीडिया पर सुरभि के खिलाफ फैंस आग उगल रहे हैं। कोई उनका तुलना स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा से कर चुका है। कोई उन्हें अभी इसी वक्त गेम से निकालने की बात कर रहा है। फैंस का ये खतरनाक रिएक्शन पढ़कर आपके होश उड़ जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











