Bigg Boss 12 से बाहर सुरभि राणा ने किया विनर के नाम का खुलासा, फैंस को झटका !
बिग बॅास 12 में आखिरी मौके पर शो से बाहर आ जाना किसी भी कंटेस्टेंट के लिए निराशाजनक हो सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ है सुरभि राणा के साथ।
टिकट टू फिनाले जीतने के दौरान से ही इस बात की चर्चा रही थी कि सुरभि फाइनल वीक में घर से बाहर हो जायेंगी। मिड वीक एलिमिनेशन का झटका सहते हुए सुरभि राणा घर से बाहर निकल आयी हैं।

फिलहाल शो के अंदर पांच कंटेस्टेंट के तौर पर दीपक ठाकुर,दीपिका कक्कड़, रोमिल चौधरी, करणवीर बोहरा,श्रीसंत फाइनल की रेस में बने हुए हैं। हालांकि इन पांच में से कौन विनर बनेगा इसका फैसला रविवार को होगा। लेकिन इससे पहले सुरभि ने एक अखबार से बातचीत में शो के विनर से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











