Bigg Boss 12 रोहित और सुरभि की सेमीफाइनल में एंट्री, खतरनाक रिएक्शन !
Recommended Video

Bigg Boss 12: Captain Surbhi Rana gets Semifinal's TICKET; Here's How | FilmiBeat
बिग बॅास 12 के फैंस के लिए यह खबर झटका साबित हो सकती है। सुरभि राणा ने ऐसा हंगामा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐलान कर दिया है कि वह अब बिग बॅास 12 नहीं देखेंगे।
जी हां, हुआ यूं कि बिग बॅास कप्तानी टास्क में सुरभि और रोहित ने सभी के साथ प्लानिंग के साथ गेम खेला। दोनों का गेम ऐसा रहा कि इससे दीपक,सोमी और करणवीर भी नहीं बच पाए।

सेमी फाइनल की रेस में सीधे तौ पर रोहित और सुरभि पहुंच गए। इन दोनों के बीच में जो कप्तान बनेगा वह सीधा सेमी फाइनल वीक का हिस्सा होगा। बिग बॅास 11 में यह मौका और किसी को नहीं बल्कि पुनीश शर्मा को मिला था।
इस बार यह मौका सुरभि को मिला है। द खबरी ने इस बात की जानकारी दी है। इस खबर के बाद फैंस का खतरनाक रिएक्शन आया है। कोई सुरभि को गाली दे रहा है तो कोई उन्हें घर से सीधा बाहर निकालने की बात कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications