Bigg Boss 12 सिंगर सुखविंदर सिंह का खुलासा, मैं और जसलीन 6 साल से
बिग बॅास 12 की सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट एक तौर पर एक नाम हमेशा से चर्चा में रहा है। वह है जसलीन मथारू और अनूप जलोटा का।
हाल ही के एक एपिसोड में इस बात का खुलासा हुआ जब अनूप ने सुखी कहते हुए जसलीन के सामने किसी का नाम लिया था।तभी से इसका अंदाजा लगाया जाने लगा कि जसलीन और सिंगर सुखविंदर सिंह के बीच अफेयर रह चुका है। हालांकि इस पर घर पर खुल कर बात नहीं हुई।

लेकिन अब एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में जसलीन को लेकर सुखविंदर सिंह ने खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मैं और जसलीन 6 साल से एक दूसरे के दोस्त हैं। जसलीन मुझे बबूल कहकर बुलाती है।
वह मेरे साथ शो करती हैं। उनका परिवार मेरे काफी नजदीक है। इतना ही नहीं वह बिग बॅास में जाने से पहले अपने परिवार के साथ मुझसे मिलने भी आयी थी।
Bigg Boss 12 फैंस के साथ धोखा, गेस्ट के तौर पर हुई इस स्टार की एंट्री, नाम चौंका देगा !
हम एक दूसरे के साथ फिल्म देखा करते थे। मैं उनके दोस्तों के साथ घूमने भी जाया करता था। लेकिन हमने कभी एक दूसरे को डेट नहीं किया। मैं यह सोच कर काफी हैरान हूं कि ऐसा शो में कहा गया है। मैं इस बारे में उनके पिता से बात करूंगा।


Click it and Unblock the Notifications











