Bigg Boss 12 : श्रीसंत घर से बाहर, अस्पताल में इलाज,फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर!
वीकेंड के वार के दौरान यह खबर आयी थी कि श्रीसंत ने अपने सिर पर खुद हमला कर दिया है। जिसके बाद उन्हें चोट लग गई। ये देखने के बाद तुरंत बिग बॅास के घर में डॅाक्टर को बुलाना पड़ा।
लेकिन इसके बाद आखिर श्रीसंत की तबीयत कैसी है और उन्हें कितनी चोट लगी है। इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही थी। लेकिन अब श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है।

भुवनेश्वरी ने लिखा है कि जब मैंने यह पढ़ा कि श्रीसंत की तबीयत खराब है उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। यह सुनकर मैं काफी घबरा गई थी। उन्हें शरीर में काफी दर्द है। इसके कारण उन्हें घर अस्पताल ले जाया गया ।
वहां पर उनका X-RAY हुआ है। फिलहाल वह एक बार फिर से बिग बॅास के घर में हैं। अब उनकी तबीयत को लेकर किसी बात की परेशानी नही है।
कुलमिलाकर देखा जाए तो श्रीसंत को कुछ समय के लिए घर से बाहर ले जाया गया था। आपको बता दें कि बीते कई दिनों से यह बात उठ रही है कि ये पांच कंटेस्टेंट इस सीजन के फाइनल तक पहुंच सकते हैं। आखिर कौन हैं वो कंटेस्टेंट यहां देखिए पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications











