Bigg Boss 12 Live श्रीसंत का भड़का गुस्सा, घर की छत से भागने की कोशिश Video
बिग बॅास 12 में श्रीसंत ने आते ही हंगामा शुरू हो गया। श्रीसंत और अनूप जलोटा ने घर के सभी सदस्यों को दीपिका के खिलाफ कर दिया। इसका साफ असर घोड़ा गाड़ी टास्क में जीता जा सकता है।
दीपिका को कप्तान बनने से हटाने के लिए घर के सभी लोग एक जुट हो गए हैं। ऐसा मालूम होता है कि श्रीसंत भी इस प्लानिंग का हिस्सा हैं।
हुआ यूं कि रोमिल से बहस होने के बाद श्रीसंत ने दीपिका के लिए घोड़ा बनने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह हमेशा की तरह गुस्से में आकर कालकोठरी की छत पर चढ़ गए।

कल के एपिसोड में श्रीसंत घर की छत पर से बाहर भागने की कोशिश करने वाले हैं। वैसे देखने पर ऐसा मालूम होता है कि श्रीसंत इस बार सच में गुस्सा होकर भागने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।
बल्कि मुमकिन है कि इस बार वह दीपिका को गेम में हराने के लिए इस तरह की प्लानिंग कर रहे हैं। आखिर इसकी पूरी सच्चाई क्या है। इस पर से जल्द पर्दा हट जाएगा। यहां देखिए वीडियो
बहरहाल,ये हैं बिग बॅास के अब तक के कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट


Click it and Unblock the Notifications