BIGG BOSS 12 मैच फिक्सिंग पर श्रीसंत का चौंकाने वाला खुलासा,रोते हुए कहा
बिग बॅास 12 के पहले वीक पूरी तरह से शो में क्रिकेटर श्रीसंत छाए हुए थे। यहां तक कि बीते दिन वह रोने भी लगे थे। हाल ही में बिग बॅास 12 के दौरान श्रीसंत ने मैच फिक्सिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने अनूप जलोटा और कृति से बातचीत में कहा कि तुम्हारी जोड़ीदार रोशमी सबसे बात नहीं करती है। अभी रोशमी सोच रही है कि घरवालों ने नॅामिनेट क्यों किया है। मैं पिछले 5 साल से यही सोच रहा हूं ।

मुझे ग्राउंड में जाने की इजाजत भी नहीं है। मेरा बच्चा बड़े होकर क्रिकेट खेले तो मैं उसके साथ स्कूल के ग्राउंड में भी नहीं जा सकता है। मैं दुनिया के किसी ग्राउंड में भी कभी नहीं जा सकता। वह आगे कहते हैं कि यह सब एक्सपीरियंस है।
मैं क्रिकेट को बहुत मिस करता हूं। इसीलिए मैंने कल प्लास्टिक से बॉल बनाया। मैं इसीलिए भावुक भी हुआ क्योंकि मुझे पता है मैं अंदर से क्रिकेट को कितना मिस करता हूं।गौरतलब है कि सितंबर 2013 में श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन बैन लगाया गया था। श्रीसंथ मैच फिक्सिंग के मामले में जेल जा चुके हैं।
बहरहाल,ये सभी बिग बॅास के वह कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने ने सलमान से दुश्मनी लेकर करियर खतरे में डाल दिया...


Click it and Unblock the Notifications











