Bigg Boss 12 श्रीसंत की पत्नी ने गौहर खान पर लगाया गंदा इल्जाम, कहा ये मेरे पति को
Recommended Video

बिग बॅास 12 के घर के अंदर जितनी लड़ाई होती आयी है। उतना ही हंगामा शो के बाहर सोशल मीडिया पर भी दिखाई दिया। इस सीजन के टीआरपी कंटेस्टेंट की बात की जाए तो श्रीसंत का नाम पहले नंबर पर आता है।
घर में श्रीसंत की हर हरकत पर बाहर उनकी पत्नी बचाव करती आयी हैं। ऐसा ही तब हुआ जब गौहर खान की मुलाकात बीबी होटल टास्क के दौरान श्रीसंत से हुई। सातवें सीजन की विनर गौहर ने बीते एपिसोड में बतौर मेहमान घर में एंट्री ली।
जहां पर उन्होंने श्रीसंत को दीपिका का निकाह का दुप्पटा और शोएब की जैकेट को स्टोर रुम में रखने के लिए कहा था। इस पर श्रीसंत ने इंकार किया। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ।

खासकर जब रोमिल और श्रीसंत की भिड़त हुई तो श्रीसंत गौहर के सामने अपना आपा खोते हुए दिखाई दिए । गौहर ने घर से बाहर आकर ट्विटर पर श्रीसंत के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। इस पर श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने करारा जवाब दिया है।


Click it and Unblock the Notifications