Bigg Boss 12: 4 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड, लाइव वोटिंग से फैसला, लोकप्रिय कंटेस्टेंट शो से बाहर !
बिग बॅास 12 में इस वीक फिनाले की रेस शुरू है। जहां पर हर कंटेस्टेंट खुद के लिए खेलता हुआ नजर आ रहा है। इस बार का नॅामिनेशन का टास्क को पूरी तरह से टिकट टू फिनाले टास्क में बदल दिया गया है।
टास्क की बात की जाए तो बिग बॅास ने घर के गार्डन एरिया में एक फायर ब्रिगेड गाड़ी रखी गई है।समय-समय पर बिग बॅास द्वारा एक गॅान्ग बजाया जा रहा है।

इसके बाद दो कंटेस्टेंट को आपसी सहमति से से किसी दो सदस्य की फोटो में से किसी एक को बचाना है दूसरे को जलाना है।बीते दिन के एपिसोड में सोमी खान घर से बेघर होने के लिए नॅामिनेट हो गई हैं।
अब द खबरी की खबर अनुसार इस वीक घर से बाहर होने के लिए और टिकट टू फिनाले वीक से बाहर होते हुए करणवीर,सोमी,श्रीसंत और रोमिल चौधरी का नाम सामने आया है।
यानी कि टिकट टू फिनाले के दावेदार कोई और नहीं बल्कि दीपिका, दीपक और सुरभि बन गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications