BIGG BOSS 12 सीक्रेट रूम का खुलेगा दरवाजा, सुपरस्टार की एंट्री, महा ट्विस्ट !
बिग बॅास 12 में इस बार ऐसा लगता है कि किसी भी कंटेस्टेंट को शो से निकाला नहीं जाएगा।तभी तो पहले वीक एलिमिनेशन कैंसल कर दिया गया।
वहीं दूसरे वीक रोमिल को शो में दोबारा वापस बुला लिया गया। अब बिग बॅास खबरी ने इंस्टा पर जानकारी देते हुए कहा है कि इस वीक कोई भी एलिमिनेशन नहीं होगा। बल्कि इस बार शो में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।

इस वीक घर से बाहर होने के लिए करणवीर बोहरा, श्रीसंत, सृष्टि रोडे और जसलीन-अनूप की जोड़ी नॅामिनेट हुए हैं। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार इस बार शो से बाहर निकलकर किसी एक सदस्य यानी कि करणवीर बोहरा या फिर श्रीसंत में से किसी एक को सीक्रेट रूम में रखा जाएगा।
श्रीसंत का जाना सीक्रेट रूम में तय माना जा रहा है। श्रीसंत के पीठ के पीछे हर कोई उनकी बुराई करता है। ऐसे में श्रीसंत के सीक्रेट रूम में जाने से सिंगल भी श्रीसंत के निशाने पर आ सकते हैं। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका फैसला वीकेंड के एपिसोड में हो जाएगा।
गौरतलब है कि हर बार की तरह इस बार भी कई टीवी स्टार को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन कई स्टार ने इस शो के लिए साफ इंकार कर दिया है। यहां देखिए उनके चौंकाने वाले नाम की लंबी फेहरिस्त


Click it and Unblock the Notifications
