थप्पड़ कांड पर श्रीसंत ने दिया Bigg Boss 12 फैंस को धोखा, 5 साल पुराना Video वायरल

By Prachi Dixit

Recommended Video

Big Boss 12: Sreesanth reveals why Harbhajan Singh slapped him in IPL| FimliBeat

बिग बॅास 12 में श्रीसंत ने हरभजन के साथ थप्पड़ कांड का जिक्र किया। जहां पर उन्होंने इस बात का इकरार किया कि दोनों की गलती के कारण सारा मामला उठाया था।

साल 2008 में हुए आईपीएल थप्पड़ कांड को लेकर हरभजन और श्रीसंत के बीच लड़ाई की खबरें सामने आयी थी। हरभजन खुद इस बात का इजहार कर चुके हैं कि उस दिन दोनों को रवैया गुस्से वाला था।

इसके बावजूद श्रीसंत ने शो के दौरान यह कहा कि वह पहली बार इस बारे में बात कर रहे हैं जो कि सरासर गलत है। श्रीसंत ने सुरभि के सामने इसे खुलासा बताते हुए कहा कि आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स इलेवन मुकाबला हुआ था।

bigg boss 12

मैच से पहले ही हरभजन सिंह ने श्रीसंत को सलाह दी थी कि वह मैदान पर अपने इमोशन्स को कंट्रोल में रखें । लेकिन बाद में दोनों ही अपने इमोशन को कंट्रोल रख नहीं पाए।

लेकिन आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब श्रीसंत ने इस बात का खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर श्रीसंत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

जो कि साल 2013 का है। जहां पर श्रीसंत कोरियोग्राफर फराह खान के शो में पहुंचे थे। वहां पर उनके साथ विवेक ओबेरॅाय और रितेश देशमुख भी मौजूद थे। जहां पर उन्होंने इस पूरे मामले का जिक्र किया है।

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस श्रीसंत को जमकर निशाना बना रहे हैं। वह श्रीसंत को इस शो में सबसे झूठा कंटेस्टेंट करार दे रहे हैं। आप भी देखिए श्रीसंत का यह वायरल होता हुआ 2013 का यह वीडियो..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X