Bigg Boss 12 श्रीसंत ने दीपिका को दी गालियां , कहा मैं ही बनूंगा इस शो का विनर Video
बिग बॅास 12 के घर में जब तक श्रीसंत हैं, तब तक हंगामा होना तो तय है। फिलहाल बिग बॅास में लग्जरी बजट टास्क दिया गया है। जिसके चलते घर दो टीम में बांट दिया गया है।
टास्क का नाम 'बीबी पंचायत' है। घरवालों को दो टीमों में बांटा जाता है। टीम दीपिका में रोमिल, श्रीसंत और मेघा होते हैं।वहीं टीम दीपक में रोहित, करणवीर और सुरभि। दीपक और दीपिका टीमों के मुखिया बनते हैं।

जसलीन और सोमी पंचायत के सरपंच बनते हैं। फिलहाल दोनों टीम 2-2 की बराबरी के साथ चल रही है। आज के एपिसोड में इस बात का फैसला होगा कि कौन सी टीम इस बार का टास्क जीत सकती है। इन सबके सामने घर पर ऐसा हंगामा होता है कि बिग बॅास को टास्क रद्द करना पड़ता है।
यहां देखिए आज के एपिसोड का यह वीडियो जहां पर श्रीसंत का गुस्सा फिर भड़का


Click it and Unblock the Notifications