श्रीसंत का चौंकाने वाला खुलासा, मेरे Bigg Boss 12 हारने के बाद काट लिया अपना हाथ
Recommended Video

बिग बॅास 12 से जुड़ी हुई यह अब तक की चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। बिग बॅास 12 की विनर भले दीपिका कक्कड़ बन गई हों। लेकिन असल में खबरों का बाजार श्रीसंत को लेकर गर्म है।
बिग बॅास 12 से बाहर निकलने के बाद श्रीसंत कभी खुद की हार पर अफसोस तो कभी दीपिका के साथ अपने रिश्ते को पुख्ता बताते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर श्रीसंत के फैंस ने हार पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। जहां पर दीपिका को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
हाल ही में एक रेडियो चैनल से बातचीत में श्रीसंत ने इस बात को जाहिर किया है कि शो से बाहर उनके फैंस कई अजीबोगरीब हरकत भी कर रहे हैं।

श्रीसंत ने बताया कि जब मैं बिग बॅास से बाहर आया तो मुझे पता चला कि मेरी हार से कई लोग सदमे में हैं।कई लोग काफी रोए हैं तो किसी ने अपने हाथ भी काट लिए हैं।इसके साथ कई लोगों ने नाराज होकर काफी कुछ किया है।
श्रीसंत ने अपने फैंस ने गुजारिश कि है कि मेरे लिए अपना हाथ मत काटो। आपको उस हाथ से अपने परिवार के लिए कुछ करना है। मैं बिग बॅास में नहीं रियल लाइफ में विनर हूं। बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि श्रीसंत अब तक 7 बड़े खुलासे कर चुके हैं। यहां देखिए...


Click it and Unblock the Notifications











