Bigg Boss 12 फिनाले से 6 दिन पहले विनर के नाम का खुलासा, दीपिका का भाई गेम प्लान !
बिग बॅास 12 में फिनाले का अंत इस रविवार को हो जाएगा। घर में इस वक्त 6 कंटेस्टेंट फाइनल की रेस में दौड़ रहे हैं। दीपिका, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी,श्रीसंत,करणवीर और सुरभि राणा।
मिली जानकारी के अनुसार इस वीक दर्शकों को हर दिन कोई ना कोई मसालेदार ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। लेकिन इससे पहले विनर के नाम का ऐलान हो गया है।

यह हम नहीं बल्कि बिग बॅास 12 की एक्स कंटेस्टेंट जो कि अभी ही फिनाले की रेस से बाहर हुई हैं, सोमी खान का कहना है। सोमी खान ने एक वेब साइट से बातचीत में इस बात का खुलासा किया है कि इस सीजन का विनर कौन हो सकता है।
इतना ही नहीं सोमी ने दीपिका और श्रीसंत के रिश्ते पर भी उंगली उठाई है। सोमी ने रोमिल के साथ अपनी दोस्ती पर भी बेबाक तरीके से बात की है।


Click it and Unblock the Notifications











