Bigg Boss 12 के घर में हंगामा, श्रीसंत के बाद ये कंटेस्टेंट शो छोड़कर भागा Video
बिग बॅास 12 के घर में इस बार श्रीसंत के कप्तान बनने के बाद कई तरह के ट्विस्ट दिखाई दे रहे हैं। श्रीसंत की दोस्ती के चलते इस वीक जहां पर शिवाशीष नॅामिनेशन से बचते हुए नजर आयेंगे।
वहीं दूसरी तरफ बिग बॅास के घर में इस बार बड़ा हंगामा देखने को मिलेगा। जी हां, जहां बीते एक महीने से बिग बॅास के घर से श्रीसंत 3 बार भागने की कोशिश कर चुके हैं। वहीं इस बार फिर से घर से भागने की कोशिश की जा रही है।
यह कोशिश इस बार श्रीसंत नहीं बल्कि शिवाशीष करने जा रहे हैं। जब घर की सारी लाइट बंद हो गई तब शिवाशीष ने बिग बॅास से परेशान होकर घर छोड़ने का फैसला लिया है।

जी हां, आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि शिवाशीष घर से भागने के लिए घर की छत पर चढ़ जायेंगे जिसके बाद करणवीर और जसलीन उन्हें घर की छत से उतारने की कोशिश करेंगे।
ऐसा भी माना जा रहा है कि कहीं श्रीसंत की तरह फोकस में आने के लिए शिवाशीष इस तरह की हरकत तो नहीं कर रहे हैं। यहां देखिए इसका वायरल होता हुआ वीडियो
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि सलमान के ये फेवरेट कंटेस्टेंट बिग बॅास के विनर बन चुके हैं...


Click it and Unblock the Notifications