Bigg Boss 12 श्रीसंत-सलमान का बड़ा गेम प्लान, शिवाशीष का चौंकाने वाला खुलासा !
बिग बॅास 12 का यह वीकेंड काफी झटकेदार रहा। जहां शिवाशीष को बिग बॅास का आदेश ना मिलने के कारण उन्हें शो से एक झटके में बाहर कर दिया गया।
वहीं शो से बाहर निकल जाने के बाद शिवाशीष ने मीडिया से बातचीत में इस फैसले के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। शिवाशीष ने कहा है कि मेरे साथ जो हुआ वह गलत हुआ।

वहां पर वही होता जो मेकर्स चाहते हैं हमारा फैसला कुछ नहीं होता है।मेरे साथ गलत हो रहा था मैंने उस पर स्टेंड लिया। सलमान ने कहा कि मैं श्रीसंत के नक्शे कदम पर चलने की कोशिश कर रहा हूं।
लेकिन ऐसा नहीं है। अगर ऐसा होता तो श्रीसंत कई बार बिग बॅास का अपमान कर चुके हैं। शो को लेकर कई बार बुरा भला बोल चुके हैं। फिर उन्हें क्यों नहीं शो से बाहर किया गया।क्या उनके लिए नियम एक जैसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि वह शो में दोबारा नहीं जाना चाहेंगे।ऐसे में बिग बॅास के अब तक के सबसे खतरनाक कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट को देखना एक बार तो बनता है। यहां देखिए वो 7 खतरनाक चेहरे जो आपको चौंका देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











