Bigg Boss 12 weekend ka vaar live: सलमान ने दिया एलिमिनेशन का झटका, सारा- सुशांत का हंगामा
Recommended Video

बिग बॅास 12 में आज का वीकेंड एलिमिनेशन के झटके से लकदक होने वाला है। आज के एपिसोड में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्म केदारनाथ का प्रमोशन करते हुए नजर आयेंगे। जहां सलमान और सारा की मस्ती मस्ट वॅाच साबित होने वाली है।
वहीं दूसरी तरफ घर में सारा-सुशांत की एंट्री से बवाल मचने वाला है। इसके साथ आज सलमान के एलिमिनेशन के इस फैसले से सभी के उड़ जायेंगे होश। लाइव अपडेट...

सलमान ने सारा अली खान के स्वागत में पूरे पटौदी खानदान का नाम ले लिया। यहां तक उन्होंने तैमूर का भी जिक्र सारा के नाम के साथ किया। सलमान खान ने अपनी डेब्यू फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि बीवी हो तो ऐसी मेरी खराब डेब्यू फिल्म थी। मजाक करते हुए सलमान कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि ये फिल्म देखने के बाद आखिर मुझे सूरज बड़जात्या ने मैंने प्यार किया में कैसे कास्ट कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications