BIGG BOSS 12 सलमान ने दिया आमिर खान को 350 करोड़ का तगड़ा झटका !
बिग बॅास 12 में सलमान खान की फीस को लेकर एक बार फिर से खबरों का बाजार गर्म है। ऐसी खबर है कि बिग बॅास 12 में सलमान की कमाई आमिर खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म ठग आॅफ हिंदोस्तान के पूरे बजट से ज्यादा है।
बिग बॅास सीजन 4 से सीजन 6 तक सलमान ने हर एपिसोड के लिए 2.5 करोड़ की फीस ली थी। बिग बॅास सीजन 7 में उन्होंने हर एपिसोड के लिए 5 करोड़ की फीस चार्ज की।

बिग बॅास सीजन 8 के लिए उन्होंने अपनी फीस 5.5 करोड़ हर एपिसोड के लिए बढ़ा दी। सीजन 9 में यह फीस 7 से 9 करोड़ तक पहुंच गई। इतना ही नहीं बिग बॅास 10 के लिए 8 करोड़,बिग बॅास 11 के लिए 12 करोड़ चार्ज किए।
वहीं अब बिग बॅास 12 के लिए उन्होंने अपनी फीस 14 करोड़ तक कर दी। यानी इस पूरे सीजन से सलमान 300 से 350 करोड़ की कमाई करेंगे।
इसकी तुलना में आमिर खान की फिल्म ठग आॅफ हिंदोस्तान का पूरा बजट तकरीबन 200 से 250 करोड़ का बताया जा रहा है। कुलमिलाकर एक बिग बजट फिल्म के बजट से ज्यादा सलमान बिग बॅास के हर वीक दो एपिसोड से कमाई कर लेते हैं। सलमान टीवी के सबसे अधिक कमाई करने वाले होस्ट साबित हुए हैं।
यहां देखिए ठग आॅफ हिंदोस्तान के ट्रेलर की अनदेखी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications
