Bigg Boss 12 सौरभ घर से बाहर , श्रीसंत पर सलमान का भड़का गुस्सा, तुम मर भी रहे हो तो video
Recommended Video

बिग बॅास 12 में इस वीकेंड का वार सलमान खान का गुस्सा एक बार फिर से भड़का है। इस वीक अगर सबसे ज्यादा किसी ने हलचल मचाई है तो वह और कोई नहीं बल्कि श्रीसंत रहे हैं।
इसकी वजह यह रही है कि सीक्रेट रूम से बाहर आने के बाद उन्होंने दीपिका के खिलाफ घरवालों को भड़काया। इसके बाद उन्होंने घर से कूद कर भागने की कोशिश की।

सलमान वीकेंड के वार पर श्रीसंत पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं कि अगर लोग टीवी पर यह देखेंगे तो कहेंगे कि यार,ये आदमी भारत के लिए खेलता था।
उन्होंने आगे कहा कि मर भी रहे हो तो आप छोड़कर नहीं जा सकते हो। श्रीसंत पर सलमान के साथ सुरभि ने भी जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं अखाड़ा में इस बार श्रीसंत और रोमिल के बीच फाइट होगी।
ये फाइट रोमिल जीत जाते हैं। वहीं इस वीक सौरभ घर से बाहर हो जायेंगे। कंटेंट देने के मामले में वह घर में कमजोर सदस्य रहे हैं।बहरहाल,यहां देखिए ये वीडियो जहां पर सलमान श्रीसंत को फटकार रहे हैं...
बहरहाल,ये हैं बिग बॅास 12 के वो कंटेस्टेंट जो कि सोशल मीडिया पर ज्यादा लोकप्रिय हैं यहां देखिए...


Click it and Unblock the Notifications
