Bigg Boss 12 सलमान का भड़का गुस्सा, वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ जोड़ी ब्रेकअप VIDEO
बिग बॅास 12 में इस वीक की तरह आने वाले वीक में भी कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेगा। नेहा पेंडसे के घर से बाहर होने के बाद अब बतौर सिंगल कंटेस्टेंट के तौर पर श्रीसंत, करणवीर बोहरा,दीपिका और सृष्टि घर के अंदर हैं।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अब बिग बॅास के घर के सभी जोड़ी कंटेस्टेंट अलग होने वाले हैं। ऐसी खबर है कि इस वीक सभी जोड़ी को तोड़ कर सिंगल कर दिया जाएगा।

यानी कि अब घर में मुकाबला जोड़ी और सिंगल के बीच नहीं बल्कि सिंगल और सिंगल के बीच होता दिखाई देगा। इतना ही नहीं खबर यह भी है कि घर में किसी सेलिब्रिटी की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी।
अब यह कौन होगा यह देखना दिलचस्प होगा। बहरहाल,आपको बता दें कि इस वीक वीकेंड का वार में सलमान का गुस्सा घर पर निकलने वाला है। वह सभी कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लेने वाले हैं।
यहां देखिए इसका वीडियो और चलिए आपको बताते हैं कि इस सीजन के टॅाप 7 कंटेस्टेंट कौन हो सकते हैं जो कि फाइनल की रेस में जायेंगे।
यहां देखिए टॅाप कंटेस्टेंट जो हैं फाइनल के दावेदार...


Click it and Unblock the Notifications