Bigg Boss 12 करणवीर पर फिर फूटा सलमान का गुस्सा, रोते हुए कहा भाई माफ करो !
करणवीर की पत्नी टीजे के ओपन लेटर लिखने के बाद जहां सुरभि चंदना, कीकू शारदा ने करणवीर को सही ठहराया है। इस रेस में अब टीवी स्टार चंद्रमुखी चौटाला यानी कि कविता कौशिक भी शामिल हो गई हैं।
कविता ने शो के खिलाफ बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने करणवीर का साथ देते हुए लिखा है कि और भेजो अच्छे इंसान को एक घटिया शो में।

इस पूरे मामले पर वीकेंड के वार पर एक बार फिर से सलमान ने करणवीर के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने करणवीर से कहा है कि मैं आपसे बात नहीं करूंगा। आपकी पत्नी को हमारा मजाक करना बिल्कुल पसंद नहीं आता है।
इस पर करणवीर चौंक जाते हैं वह सलमान से टीजे की तरफ से माफी मांगते हैं और कहते हैं कि मुझे कभी भी आपकी किसी भी बात का बुरा नहीं लगा है। इतना कहने के बाद वह बाथरूम में जाकर रोने लगते हैं।
इसकी जानकारी खबरी ने अपने ट्वीट से दी है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब शो के किसी कंटेस्टेंट को लेकर सलमान ने इस तरह का रवैया अपनाया है।बहरहाल,यहां देखिए करणवीर बोहरा की जुड़वा बेटियां राया बेला और विएना की प्यारी सी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications