Bigg Boss 12 वाइल्ड कार्ड को सुपर पॉवर , सुरभि राणा के साथ 4 कंटेस्टेंट बाहर Video
बिग बॅास 12 में ये वीक काफी दिलचस्प और धमाकेदार होने वाला है। इसकी वजह है वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री। घर में आज बिग बॅास मराठी सीजन 1 की विजेता मेघा दडे और रोहित सुचांती एंट्री लेने वाले हैं।
रोहित जहां एंट्री लेने के बाद श्रीसंत को बाहर निकालने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं घर में एंट्री लेने से पहले मेघा को इस वीक के नॅामिनेशन का टास्क दिया गया।

जिसके चलते मेघा पर यह पूरी जिम्मेदारी रही कि इस वीक घर से बेघर होने के लिए कौन सा कंटेस्टेंट काबिल है। द खबरी और बिग बॅास के इस नए वीडियो से साफ जाहिर होता है कि मेघा को घर से बेघर होने के लिए नाम चुनने की जिम्मेदारी दी गई थी।
ऐसी खबर है कि इस वीक घर से बेघर होने के लिए सुरभि राणा, सृष्टि,सबा और अनूप जलोटा का नाम सामने आया है। लोकप्रियता के हिसाब से देखा जाए तो सभी कंटेस्टेंट दमदार हैं। यहां देखिए चौंकाने वाला वीडियो..
मुमकिन है कि सुरभि,सबा और अनूप में से कोई एक कंटेस्टेंट घर से बाहर जा सकता है। यानी कि इस वीक काफी दिलचस्प नॅामिनेशन सामने आया है। बहरहाल,ये बिग बॅास 12 के वो कंटेस्टेंट हैं जो कि फाइनल की रेस में दिखाई दे सकते हैं...


Click it and Unblock the Notifications