Bigg Boss 12 सलमान के सामने सारा अली खान के साथ ऐसी हरकत, फैंस ने कहा शर्म करो
Recommended Video

बिग बॅास 12 में सारा अली खान ने की ऐसी हरकत जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा कर रखा है। वीकेंड का वार में रविवार को सारा अली खान की एंट्री हुई।
जहां यह एपिसोड सारा अली खान और सलमान के साथ मस्ती को लेकर चर्चा रहा। वहीं दूसरी तरफ रोमिल ने सारा के साथ अपने गलत व्यवहार को लेकर भी इस शो को लाइमलाइट में पहुंचा दिया है।
हुआ यूं कि रोमिल रो गुनहगार साबित करते हुए जब उन्हें पहिए से बांध दिया गया तो उन्हें सुरक्षा के लिहाज से आंख पर चश्मा लगाना था।सारा खुद चश्मा लेकर रोमिल के पास गई।

रोमिल ने चश्मा लेने से इंकार करते हुए कहा कि ये मेरी आंख है , आपको क्या करना है।इसकी जरुरत नहीं है। सारा रोमिल के इस बर्ताव को देखकर कहती हैं ये अजीब है। फिर क्या सारा अली खान के साथ हुई इस हरकत पर रोमिल चौधरी पर फैंस का गुस्सा भड़क पड़ा है। यहां देखिए किसने क्या लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications