Bigg Boss 12 अनूप जलोटा के साथ सीक्रेट रूम में होगी इस स्टार की एंट्री, नाम चौंका देगा !
बिग बॅास 12 में इस वीक तो जैसे ट्विस्ट की बरसात होने वाली है। इसकी सबसे खास वजह है इस वीक का नॅामिनेशन। इस वीक घर से बाहर होने के लिए श्रीसंत,करणवीर बोहरा और नेहा पेंडसे का नाम खतरे में है।
ऐसा माना जा रहा है कि सबसे कम वोट के साथ सिर्फ चौथे वीक में नेहा घर से बाहर हो जायेंगी। उनके घर से बाहर निकलने की प्रक्रिया बुधवार के एपिसोड में की जाएगी।
खबर यह भी है कि नेहा के सेफ गेम को खोलने के लिए अनूप जलोटा के साथ उन्हें भी सीक्रेट रूम में रखा जाए।मेकर्स ने प्लान किया है कि मंगलवार रात 9 बजे तक ही वोटिंग लाइन खुली रहेंगी।

इविक्शन के बहाने एक और कंटेस्टेंट को सीक्रेट रूम में भेज दिया जाएगा। जिस तरह अनूप जलोटा जसलीन की हरकत देख पा रहे हैं। हो सकता है नेहा खुद के खिलाफ घर के बाकी सभी सदस्यों के मन की बात जा सके।
यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि नेहा को सभी वीक कंटेस्टेंट मानते हैं। मुमकिन है कि श्रीसंत और करणवीर भी नेहा के निशाने पर आ जाए। यानी कुलमिलाकर इस वीक बिग बॅास के घर में सिर्फ और सिर्फ ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
बहरहाल,यहां देखिए नेहा पेंडसे की अनदेखी बोल्ड तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications