Bigg Boss 12 नेहा पेंडसे की वाइल्ड कार्ड एंट्री, फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर !
बिग बॅास 12 में आए दिन किसी ना किसी तरह का ट्विस्ट आता रहता है। लेकिन इस बार बिग बॅास ने एक से बढ़कर एक तगड़ी प्लानिंग की है।
श्रीसंत और अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम से आने के बाद ऐसी चर्चा रही कि नेहा पेंडसे को भी सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा। हालांकि ऐसा हुआ नहीं नेहा घर से सीधे बाहर हो गई।

चर्चा यह भी रही कि अधिक फीस चार्ज और एंटरटेनमेंट जीरो होने के कारण नेहा को शो से बाहर कर दिया गया। लेकिन ताजा मिली जानकारी के अनुसार नेहा पेंडसे बतौर वाइल्ड कार्ड शो में एंट्री ले सकती हैं।
मेकर्स ने हाल ही में वाइल्ड कार्ड को लेकर नई खबर दी है। मेकर्स ने ट्वीट कर साफ किया है कि इस हफ्ते एक और सदस्य घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए आने वाला है।
वहीं, 'द खबरी' ने जानकारी दी है कि घर में एक महिला सदस्य की एंट्री होने वाली है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है यह और कोई नहीं बल्कि नेहा पेंडसे हैं। बहरहाल,यहां देखिए नेहा की वायरल तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications