Bigg Boss 12 Live घर से बेघर हुईं नेहा पेंडसे, फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर !

By Prachi Dixit

Recommended Video

Bigg Boss 12: Neha Pendse gets ELIMINATED from Salman Khan house | FilmiBeat

बिग बॅास 12 में इस वीक कई ट्विस्ट और टर्न आपने देखा। इस वीक जहां एक तरफ पहले एलीमिनेशन में श्रीसंत बाहर होकर सीक्रेट रूम में चले गए। वहीं पर दूसरा एलीमिनेशन रविवार को दिखाया जाएगा।

जहां पर खतरे की तलवार नेहा पेंडसे और करणवीर बोहरा पर लटकी हुई है। जैसा कि पहले से कहा जा रहा था कि वोटिंग के लिहाज से नेहा पेंडसे पहले से ही करणवीर बोहरा और श्रीसंत से काफी पीछे चल रही थी।

Bigg Boss 12: श्रीसंत की एक्स गर्लफ्रेंड का खुलासा, मेरे साथ लिव इन और पत्नी से प्यार

इसे देखते हुए वह फिलहाल शो से बाहर हो चुकी हैं। इस खबर की जानकारी खबरी ने अपने ट्विट से दी है। शुरू से देखा गया कि नेहा गेम में उभर कर सामने नहीं आ पायी।

neha pendse

सबके साथ अच्छा बनने के कारण वह गेम में खुद की सही छवि सामने लाने में नाकामयाब रही हैं। हालांकि नेहा को बचाने के कारण श्रीसंत और दीपिका के बीच नफरत का आगाज हो चुका है।

आपको बता दें कि श्रीसंत की एंट्री घर में रविवार के एपिसोड में दिखाई जाएगी।इतना तो तय है कि बिग बॅास ने जिस किसी भी कंटेस्टेंट को खुद से नॅामिनेट किया है उसे घर से बाहर नहीं भेजा है।

नेहा,करणवीर और श्रीसंत को खुद बिग बॅास ने नॅामिनेट किया है। फिलहाल ये बिग बॅास का घर है,यहां कुछ भी हो सकता है।

चलिए यहां देखते हैं बाकी के टॅाप कंटेस्टेंट के नाम जो एक वीक के लाख और महीने के करोड़ों बिग बॅास 12 से कमाने वाले हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X