Video नागिन 3 की एंट्री से Bigg Boss 12 में आया भूचाल, सलमान के साथ स्टेज पर ऐसी हरकत

By Prachi Dixit

यह पहली बार नहीं हो रहा है जब टीआरीपी के लिए टीवी के नंबर 1 शो की एंट्री बिग बॅास 12 में की जा रही है। इस रविवार यानी की आज के वीकेंड का वार का एपिसोड में नागिन 3 की कास्ट के साथ कलर्स के शो शक्ति और बेपनाह के कुछ स्टार्स भी बिग बॅास 12 का हिस्सा बनेंगे।

अनीत हसनंदानी,सुरभि ज्योति और पर्ल वी पुरी के साथ हर्षद चोपड़ा मिलकर श्रीसंत, दीपिका और करणवीर की नकल उतारते हुए नजर आयेंगे। जहां पर हर कोई घर में बाकी के कंटेस्टेंट की नकल उतारते हुए और सलमान से बात करता हुआ दिखाई देगा।

bigg boss 12

इसके साथ ये सभी स्टार्स घरवालों के साथ डांस और मस्ती भरे टास्क भी करेंगे। श्रीसंत पहली बार शो में इस तरह खुलकर अपना डांस दिखायेंगे। वहीं रोहित और करणवीर अपनी बॅाडी दिखाते हुए डांस करेंगे।

असली मजा सलमान खान के साथ आने वाला है जहां पर टीवी की दो नागिन यानी कि सुरभि और अनीता सलमान को शादी के लिए प्रपोज करेंगे।

इस पर सलमान भी इन दो नागिन का आॅफर अपनाते हुए नजर आयेंगे। कुलमिलाकर देखा जाए तो इस वीकेंड का वार सिर्फ फैंस के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। आपको बता दें कि सृष्टि रोड इस वीक घर से बाहर हो जायेंगी।

यहां देखिए वीडियो...

यहां देखिए नागिन अनीता हसनंदानी की खूबसूरत वायरल हुई तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X