Bigg Boss12 और सलमान पर फूटा सुपरस्टार का गुस्सा कहा, अच्छे इंसान को घटिया शो में
बिग बॅास 12 के घर के अंदर जहां करणवीर बोहरा और श्रीसंत की दोस्ती एक बार फिर से हो गई है। वहीं घर के बाहर हर कोई करणवीर के साथ हो रहे बुरे बर्ताव को लेकर सलमान और शो को टारगेट करता हुआ नजर आ रहा है।
करणवीर की पत्नी टीजे के ओपन लेटर लिखने के बाद जहां सुरभि चंदना, कीकू शारदा ने करणवीर को सही ठहराया है। इस रेस में अब टीवी स्टार चंद्रमुखी चौटाला यानी कि कविता कौशिक भी शामिल हो गई हैं।

कविता ने शो के खिलाफ बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने करणवीर का साथ देते हुए लिखा है कि और भेजो अच्छे इंसान को एक घटिया शो में।
ऐसा मालूम होता है कि केवल इस एक लाइन के ट्विट से कविता ने सलमान और शो के खिलाफ अपना मत जाहिर कर दिया है। वैसे ऐसा पहली बार हो रहा है जब सलमान और शो के खिलाफ टीवी स्टार्स अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
बहरहाल, ये वो स्टार हैं जो कि एक नहीं बल्कि कई बार बिग बॅास के आॅफर को मना कर चुके हैं...


Click it and Unblock the Notifications