Bigg Biss 12 Kannada- टूट गए ताले, हट गई सील.. फिर शुरु हुआ बिग बॉस, किच्चा सुदीप ने ऐसे कहा शुक्रिया

Bigg Boss Kannada 12: किच्चा सुदीप शो बिग बॉस कन्नड़ 12 इस वक्त चर्चा में है। हाल ही में इस शो पर सील लग गई थी और शो बंद हो गया था। बीच में इस तरह से बंद होने के बाद लोग हैरान थे और चैनल को भी इसका काफी नुकसान हुआ था।
बता दें कि इस शो को पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन के चलते सील कर दिया गया था और इसके बाद अफरा तफरी का माहौल था। लेकिन अब किच्चा सुदीप का ये शो फिर से शुरु हो चुका है और रौनक लौट आई है।
बता दें कि डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार के हस्तक्षेप के बाद शो फिर से शुरु हुआ है और इसको लेकर किच्चा सुदीप ने उनको धन्यवाद दिया है।
डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने किया था ये पोस्ट
डी के शिवकुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''मैंने बेंगलुरु दक्षिण ज़िले के उपायुक्त को बिदादी स्थित जॉलीवुड परिसर, जहाँ बिग बॉस कन्नड़ की शूटिंग हो रही है, पर लगी सील हटाने का निर्देश दिया है। पर्यावरण की देखरेख हमारी जिम्मेंदारी है, फिर भी स्टूडियो को कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार उल्लंघनों को दूर करने के लिए समय दिया जाएगा। मैं कन्नड़ मनोरंजन उद्योग का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी भी निभाता रहूँगा। #बिगबॉसकन्नड़''
किच्चा सुदीप ने किया धन्यवाद
इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कन्नड़ सुपरस्टार ने लिखा, ''मैं माननीय @DKShivakumar महोदय को समय पर दिए गए सहयोग के लिए तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को भी धन्यवाद देना चाहता हूँ जिन्होंने स्वीकार किया कि #BBK हाल की अराजकता या गड़बड़ी में शामिल नहीं था या उसका हिस्सा नहीं था। मैं डीसीएम का मेरे कॉल का तुरंत जवाब देने के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ, और #Nalpad को उनके समर्पित प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूँ। #BBK12 यहीं रहेगा।''
इसके बाद फैंस काफी खुश हैं और कमेंट्स सामने आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











