बिग बॅास 13 में जसलीन के साथ पूल में नहाना है, दीपक ठाकुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत !
बिग बॅास 13 जल्द लांच होने की तैयारी में है। लेकिन एक बार फिर से बिग बॅास 12 के दो लोकप्रिय कंटेस्टेंट चर्चा में आ गए हैं। बिग बॅास 12 फेम दीपक ठाकुर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जसलीन मथारू को लेकर एक मजाक किया। जिसे यूजर्स के साथ जसलीन ने इतना नापसंद कर लिया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
आपको बता दें कि दीपक ने अपनी भाई के साथ मिलकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने भाई से पूछते हुए नजर आए थे कि अगर बिग बॅास 13 का हिस्सा बनेंगे तो क्या करेंगे। इस पर जवाब देते हुए उनके भाई ने कहा था कि वह जसलीन के साथ पूल में नहायेंगे। इस वीडियो के खिलाफ जसलीन ने कंप्लेट फाइल की है।

इसके बाद दीपक ने सोशल मीडिया पर जसलीन से माफी मांगी है। दीपक ने इंस्टाग्राम लाइव किया और कहा कि मैं सभी से माफी मांगना चाहता हूं। जिसको भी हमने दुख पहुंचाया है। हम एक साधारण इंसान हैं। ना ऐसा सोचते हैं। ना झोलझाल करते हैं। दिल से लड़कियों की इज्जत करते हैं। जसलीन मथारू आपकी भी करते हैं।
अगर आपको बुरा लगा मेरे उस फनी वीडियो के लिए तो मैं माफी मांगना चाहता हूं। दीपक ने ये भी कहा है कि पुलिस में शिकायत करने से पहले जसलीन को उन्हें एक कॅाल जरूर करना चाहिए था। जसलीन के इस एक्शन को उन्होंने पब्लिसिटी स्टंट बताया है।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि बिग बॅास 12 में किसको कितनी फीस दी गई थी। चलिए आपको बताते हैं..


Click it and Unblock the Notifications











