Bigg Boss 12 वो कह रहे हैं कि हमारी बेटी होती तो काट के फेंक देते ,बड़ा खुलासा
बिग बॅास 12 में एक तरफ जहां शो के मेकर्स सिंगर अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के लिए एक अलग से रूम की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जसलीन के पिताजी ने चौंकाने वाला बयान दिया है।
केसर मथारू का कहना है कि उनकी बेटी अनूप जलोटा को डेट नहीं कर सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमें लगातार फोन आ रहे हैं। लोग हमसे कह रहे हैं कि हमारी बेटी होती तो काट के फेंक देते।
मैं उनकी बात पर ध्यान नहीं दे रहा हूं। वे सब मुझे बर्बादी की तरफ धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। मैं कभी भी जसलीन और अनूप के रिश्ते को स्वीकार नहीं करूंगा। मैं उसकी जिंदगी को बांधकर नहीं रख सकता हूं।

वह अपनी जिंदगी की खुद जिम्मेदार है। लेकिन उसकी बेवकूफी को मेरी इज्जत से क्यों तौला जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि जसलीन को बिग बॅास का आॅफर आया था।
हम जोड़ी का नाम सोच रहे थे। तभी जसलीन ने अनूप का नाम लिया। मुझे लगा अनूप शो में जसलीन के गार्डियन के तौर पर जा रहे हैं। जो हो रहा है शो में वह मेरे लिए चौंकाने वाला है।बहरहाल,क्या आपको पता है कि अब तक बिग बॅास से जुड़ने के बाद कौन -कौन सुपरस्टार बन गया है। यहां देखिए...


Click it and Unblock the Notifications