Bigg Boss 12 इस कंटेस्टेंट के लिए सलमान ने तोड़ दिया नियम , इस वीक नो एलिमिनेशन !
Recommended Video

बिग बॅास 12 में इस वीक सबसे दिलचस्प कुछ रहा तो वह नॅामिनेशन की प्रक्रिया रही। बतौर कप्तान इस बार श्रीसंत को यह अधिकार दिया गया कि वह घर के किसी 7 कंटेस्टेंट को नॅामिनेट करें।
उन्होंने हैप्पी कल्ब के साथ करणवीर, जसलीन और रोहित को घर से बेघर करने के लिए नॅामिनेट किया। लेकिन इसके बाद 7 में से किसी 3 कंटेस्टेंट को बचाने का अधिकार बचे हुए कंटेस्टेंट यानी कि सृष्टि, दीपिका, शिवाशीष और मेघा को मिला। जिसके चलते दीपक, सुरभि, रोमिल और सोमी घर से बेघर होने के लिए नॅामिनेट हो गए।

द खबरी की रिपोर्ट के अनुसार सबसे कम वोट के साथ सोमी इस बार घर से बेघर होने वाली थी। सलमान खान ने उनके नाम का ऐलान भी कर दिया था।
लेकिन बाकी के घरवालों की गुजारिश करने के बाद सलमान ने इस वीक के नॅामिनेशन को रद्द कर दिया है। यानी इस वीक कोई भी कंटेस्टेंट घर से बाहर नहीं होगा। वहीं रोमिल को खुद को बचाने के लिए एक स्पेशल पॅावर भी मिली है।
बहरहाल,ये है सलमान खान के फेवरेट बिग बॅास के अब तक के कंटेस्टेंट की लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications