Bigg Boss 12 Finale : टॅाप 5 के साथ सलमान का खली बली धमाल , ये होगा सीजन का विनर Video !
बिग बॅास 12 का ग्रैंड फिनाले आज है। रात 9 बजे से इसका इंतजार शुरू हो जाएगा कि इस सीजन का विनर कौन होगा। बिग बॅास 12 के फिनाले की बात की जाए तो विनर की रेस में दीपिका, श्रीसंत,करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर और रोमिल चौधरी हैं। फिनाले की रात पूरी तरह सज चुकी है।
फैंस की दिल की धड़कन भी बढ़ना शुरू हो गई है। आपको बता दें कि पूरे सीजन जितने उतार-चढ़ाव से गुजरा है वहीं इस सीजन का फिनाले भी मस्ट वॅाच बनने वाला है।
हमारे पास इस फिनाले की पूरी अपडेट है कि आज रात आपके लिए फिनाले में क्या खास होने वाला है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जहां पर श्रीसंत-दीपिका एक डांस के जरिए अपने भाई-बहन के रिश्ते का बखान करते हुए नजर आयेंगे।

वहीं आपको दीपक और सोमी का रोमांस भी देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं करणवीर और रोमिल का खलीबली डांस आपको ये फिनाले देखने पर मजबूर कर देगा। यहां देखिए इसका खास लीक Video और फिनाले की पूरी अपडेट। कैसा होगा बिग बॅास 12 का फिनाले...


Click it and Unblock the Notifications