BIGG BOSS 12 Live दीपिका कक्कड़ पर बड़ा खतरा,1 नहीं 2 स्टार शो से OUT !
बिग बॅास 12 के तीसरे दिन ही जहां श्रीसंत ने घर छोड़ने की धमकी देकर सभी को हैरान कर दिया। वहीं इस सीजन के पहले नॅामिनेशन ने सभी को चौंका दिया है।
टीवी की सबसे लोकप्रिय स्टार दीपिका कक्कड़ को नॅामिनेट किया गया है। उनके साथ सृष्टि रोड भी घर से बेघर होने की लिस्ट में शामिल हो गई है। वहीं जोड़ी की बात की जाए तो खान सिस्टर के साथ शिवाशीष मिश्रा और सौरभ पटेल और रोशमी-कृति की जोड़ी घर से बेघर होने के लिए इस वीक सामने आ गई हैं।

कुलमिलाकर देखा जाए तो पहले वीक के नॅामिनेशन में घर के विनर बनने की दावेदार दीपिका का नाम सामने आ गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार ये दो कंटेस्टेंट शो से बाहर आ जायेंगे।
आइए हम बताते हैं कि इस बार घर से बेघर होने के लिए किसका नाम सबसे आगे आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications