Bigg Boss 12 Finale Live: करणवीर-रोमिल घर से बाहर, ये हैं टॅाप 3 कंटेस्टेंट, फैंस को झटका !
Recommended Video

बिग बॅास 12 का फिनाले आज है। जहां पर टॅाप 5 यानी कि रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर, दीपिका कक्कड़, श्रीसंत औक करणवीर में से कोई इस शो को विनर बनने वाला है। लेकिन द खबरी के अनुसार एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
जहां पिछले कुछ दिन से टॅाप 5 की रेस में करणवीर और दीपिका के साथ रोमिल आगे चल रहे थें। वहीं अब मामला पूरी तरह से पलट चुका है। ऐसी खबर है कि टॅाप 5 में से अब टॅाप 3 कंंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका है।
फिनाले के दिन घर से बेघर होते हुए रोमिल चौधरी और करणवीर इस शो से बाहर हो चुके हैं। फिलहाल अब मुकाबला दीपक ठाकुर, श्रीसंत और दीपिका के बीच होता हुआ दिखाई देगा।

फैंस के लिए यह खबर काफी दुखी करने वाली हो सकती है। रोमिल को जहां गेम का मास्टरमाइंड बताया गया था। वहीं करणवीर ने सेलिब्रिटी होने के बाद भी इस गेम को एक आम कंटेस्टेंट के तौर पर खेला है। खुद टीवी के कई स्टार्स लगातार करणवीर को सपोर्ट करते हुए आ रहे थे।
ऐसा मालूम होता है कि सुरभि और रोमिल का साथ देना करणवीर को इस गेम के लिहाज से भारी पड़ गया। वहीं रोमिल की बात की जाए तो शो के आखिरी दिनों में उनका व्यवहार कई लोगों को पसंद नहीं आया है। जिसका असर ये हुआ है। आपको बता दें कि करणवीर के बाहर निकलने से फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications