बिग बॉस 12 की शानदार ट्रॉफी, सामने आया जबरदस्त First Look, ऐसा धमाकेदार होगा फिनाले
बिग बॉस 12 खत्म होने वाला है.. यानी की जल्द ही इस बार के सीजन का विनर एनाउंस हो जाएगा। बिग बॉस 12 के फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे है। वहीं फैंस जानने को बेताब हैं कि विनर कौन होगा। विनर की रेस में सुरभि राणा, दीपक ठाकुर, श्रीसंथ, दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी शामिल हैं। विनर का खुलासा इसी रविवार को होने वाला है।
[2018 में तोड़ डाली बोल्डनेस की हदें, एक्ट्रेस की जबरदस्त फोटोशूट, सेक्सी अवतार से लगाई आग]
वहीं फैंस की बेचैनी और भी बढ़ाने के लिए बिग बॉस 12 की चमकदार ट्रॉफी का फर्स्ट लुक सामने आया है। जी हां! बिग बॉस की ट्रॉफी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं ये तस्वीर कितनी सच्ची है इसका खुलासा तो फिनाले वाली रात को ही होगा लेकिन इस ट्रोफी ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। 6 कंटेस्टेंट के बीच तगड़ा मुकाबला है और फैंस भी अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिताने के लिए जमकर वोटिंग करने में लगे हुए हैं।

हाल ही में बिग बॉस से सभी कंटेस्टेंट को सीजन का आखिरी टास्क - बीबी होटल टास्क दिया गया था। जिसमें सभी कंटेस्टेंट को घर में आए सेलेब्रिटी मेहमानों को इंप्रेस कर स्टार हासिल करने थे। इस टास्क में सबसे आगे रोमिल चौधरी चल रहे हैं। बिग बॉस मेहमान के रुप में किसी ना किसी सेलीब्रिटी गेस्ट को घर के अंदर भेज रहे है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें बिग बॉस की ट्रोफी के लिए लड़ रहे कंटेस्टेंट की खास बातें जिनकी वजह से सीजन भर सुर्खियों में रहे ये 6 कंटेस्टेंट-


Click it and Unblock the Notifications