ब्रेकअप से टूटा दिल, मनीष नागदेव ने 6 पन्नों के लेटर से बताया सृष्टि रोड़े का चौंकाने वाला सच

By Prachi Dixit

बिग बॅास 12 की खास कंटेस्टेंट सृष्टि रोडे़ एक बार फिर से अपने टूटे हुए रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। आपको बता दें कि बिग बॅास से बाहर निकलने के बाद सृष्टि ने अपने मंगेतर मनीष नागदेव से सगाई तोड़ दी। ऐसा माना जा था कि इस ब्रेकअप की वजह बिग बॅास के घर में रोहित सुंचाती से उनकी दोस्ती है।

ये भी कहा गया कि सृष्टि ने रोहित से अपने प्यार का इजहार कर दिया है। इस पूरे मामले को लेकर पहली बार 6 महीने डिप्रेशन में रहने के बाद मनीष नागदेव ने ओपन लेटर लिखकर सृष्टि के साथ ब्रेकअप की कहानी बताई है। उन्होंने लिखा है कि जो होना था वो हो गया। सृष्टि ने अपने करियर की खातिर मेरा इस्तेमाल किया। सृष्टि ने मेरी भावनाओं के साथ खेला है। मुझे धोखा दिया है।

Srishty Rode

एक फोन कॅाल पर सृष्टि ने मुझसे रिश्ता तोड़ दिया। जब मैंने उनसे मिलने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि मैं अपने करियर के चढ़ान पर हूं मैं किसी भी तरह के रिश्ते में नहीं रहना चाहती हूं। मैं पूरी तरह से चकित हो गया। मुझे गहरा धक्का लगा कि जो रिश्ता जल्द शादी की तरफ बढ़ रहा था, उसमें अचानक ऐसा क्या हो गया।

इसके बाद उसकी तरफ से मुझे सिर्फ चुप्पी मिली। बिग बॅास के दौरान मैंने घर के बाहर उसे हर तरह से सपोर्ट करने की कोशिश की। मीडिया के सामने उसे प्रस्तुत किया। लेकिन उसने मुझे शुक्रिया तक नहीं कहा।

नीचे पढ़ें पूरा लेटर और सृष्टि रोडे की खास तस्वीरों की एक झलक...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X