Bigg Boss 12 की स्टार नेहा पेंडसे ने इटली में दिखाया अपना रेड हॅाट लुक, ढाया कहर
बिग बॅास 12 में आने के बाद नेहा पेंडसे लगातार अपनी तस्वीरों को लेकर वायरल हो रही हैं। अब नेहा की गिनती भी टीवी की सेक्सी स्टार्स में की जाने लगी है। फिलहाल नेहा किसी टीवी शो में नजर नहीं आ रही हैं। इसके बाद भी वह अपनी इन बोल्ड तस्वीरों से सुर्खियों में बवाल मचा रही हैं।
नेहा ने बिग बॅास के बाद अपनी लोकप्रियता बढ़ा ली है। सोशल मीडिया पर उनके कई ऐसे फैंस हैं जो कि बिग बॅास के बाद ही बने हैं। तभी तो नेहा की तस्वीरें तेजी से वायरल हो जाती हैं। इस बार नेहा की इटली वेकेशन की ये तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन सभी तस्वीरों को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

पिछले दिनों नेहा इटली के मिलान वेकेशन पर गईं। जहां पर नेहा रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। नेहा ने रेड कलर की थाई स्लिट वन पीस को पहना है। इसके साथ अपनी दूसरी तस्वीर में नेहा ने रेड फ्लोरल ड्रेस और वाइट स्निकर्स में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उनकी रेड मोनोकिनी में हॅाट तस्वीर को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि नेहा तेजी से टीवी की स्टाइलिश स्टार्स की फेहरिस्त में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बिग बॅास 12 के बाद नेहा भी वायरल तस्वीरों का हिस्सा बन गई हैं।
गौरतलब है कि नेहा को अपने सफर में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर नेहा को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब उन्हें देखकर किसी की नजर उन पर से हटती नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











