बिग बॅास 12 फेम दीपक ठाकुर- सोमी खान का ये रोमांटिक Video वायरल, देखते रह जायेंगे
बिग बॅास 13 के लांच की खबरों की बीच एक बार फिर से बिग बॅास 12 चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं बिग बॅास 12 की खास कंटेस्टेंट सोमी खान और दीपक ठाकुर की। पूरे सीजन के दौरान दीपक ठाकुर का सोमी खान के प्रति एकतरफा प्यार चर्चा में रहा। उनके इसी रोमांस को एक म्यूजिक वीडियो के जरिए सामने लाया जा रहा है।
सोमी खान और दीपक ठाकुर एक साथ एक नए म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगे। इसे रिलीज कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम है 'केसरिया बालम'। दीपक ठाकुर बिग बॅास की तरह यहां पर भी सोमी खान के सामने अपना प्यार जाहिर करने की कोशिश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अनूप जलोटा ने इस सांग को गाया है। हालांकि असल जीवन में दोनों के बीच केवल दोस्ती है प्यार नहीं। दीपक, सोमी और सबा से अक्सर वीडियो कॅाल्स पर बातचीत करते हैं। ऐसी खबर आयी थी कि पिछले दिनों सोमी और दीपक की किसी बात पर अनबन हो गई थीं।
लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। सोमी और दीपक के इस वीडियो को यूट्यूब पर काफी तेजी से देखा जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
चलिए आपको इस वीडियो के साथ दिखाते हैं कि बिग बॅास 12 के बाकी कंटेस्टेंट की जिंदगी कैसे बदली है..


Click it and Unblock the Notifications











