Bigg Boss 12 का दीवाली धमाका , दीपिका और श्रीसंत के साथ 7 कंटेस्टेंट शो से बाहर Video
बिग बॅास 12 में इस वीक दीवाली धमाका वीक मनाया जाने वाला है। इसकी शुरुआत नॅामिनेशन से हो चुकी है। इस बार काफी दिलचस्प तरीके से घर से बेघर होने की प्रक्रिया शुरू की जाने वाली है।
इस वीक सभी कंटेस्टेंट को किसी एक कंटेस्टेंट को सेफ करने का मौका दिया जाएगा। जिसके चलते वह घर से बेघर होने नहीं बल्कि बचाने के लिए किसी एक कंटेस्टेंट का नाम सामने लायेंगे।

दीपिका जहां सेफ करने के लिए श्रीसंत का नाम लेती हैं। वहीं श्रीसंत दीपिका को सेफ करते हुए आते हैं। मेघा भी दीपिका को नॅामिनेशन की प्रक्रिया से सेफ बचाती हैं। लेकिन इस बीच कहानी में बड़ा ट्विस्ट दीपक लेकर आते हैं।
ऐसा मालूम होता है कि दीपक इस वीक घर से बेघर होने के लिए श्रीसंत का नाम आगे करते हैं। यानी कुल मिलाकर इस वीक घर से बेघर होने के लिए 9 कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। यहां देखिए वीडियो और नॅामिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट आखिर कौन हो सकता है इस वीक सेफ और किस पर है खतरा।


Click it and Unblock the Notifications